a न्यू अभंडा, कृष्णा नगर, लहेरियासराय, दरभंगा
Received: 01-12-2025, Revised: 14-12-2025, Accepted: 21-01-2026, Available online: 01-05-2026
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण ग्रामीण विकास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब एवं बेघर परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना ग्रामीण समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं जीवन-स्तर में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। प्रस्तुत शोध पत्र दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के संदर्भ में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की भूमिका का अध्ययन करता है। इस अध्ययन में योजना के लाभार्थियों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में आए परिवर्तनों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन के लिए प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों प्रकार के आँकड़ों का उपयोग किया गया है। प्राथमिक आँकड़े प्रश्नावली एवं साक्षात्कार विधि द्वारा 100 लाभार्थियों से प्राप्त किए गए हैं। शोध से ज्ञात होता है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ने ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित आवास, सामाजिक प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य सुधार तथा आर्थिक स्थिरता प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यद्यपि योजना के क्रियान्वयन में कुछ समस्याएँ जैसे भ्रष्टाचार, विलंब एवं तकनीकी कठिनाइयाँ भी सामने आई हैं, फिर भी ग्रामीण विकास की दिशा में यह योजना अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई है।
Keywords: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण विकास, बहादुरपुर प्रखंड, सामाजिक परिवर्तन, ग्रामीण आवास
Abstract views: 178
/
PDF downloads: 99
, शक्ति शंकर कुमार (2026). ग्रामीण विकास में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की भूमिकाः दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के संदर्भ में. International Journal of Basic & Applied Science Research (IJBASR), 13 (3), 1-7