a राजनीतिक विज्ञान विभाग महात्मागाँधी महाविद्यालय, सुंदरपुर, दरभंगा
Received: 02-06-2024, Revised: 22-06-2024, Accepted: 09-07-2024, Available online: 30-11-2024
भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था संघवाद के सिद्धांत पर आधारित हैं। किसी भी जीवंत लोकतंत्र में चुनाव एक अनिवार्य प्रक्रिया है। स्वस्थ एवं निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं। भारत जैसे विशाल देश में निर्बाध रूप से निष्पक्ष चुनाव कराना हमेशा से एक चुनौती रहा है।अगर हम देश में होने वाले चुनाव पर नजर डालें तो हर वर्ष किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं। चुनाव की इस निरंतरता के कारण देश हमेशा चुनावी मोड में रहता है। इससे न केवल प्रशासनिक और नीतिगत निर्णय प्रभावित होते हैं बल्कि देश के खजाने पर भारी बोझ भी पड़ता है। इस सबसे बचने के लिए नीति निर्माताओं ने लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं का चुनाव एकसाथ कराने का विचार बनाया।
Keywords: लोकतंत्र, चुनाव आयोग, नीति आयोग, लोकसभा, विधानसभा, राजनीतिक दल
Abstract views: 59
/
PDF downloads: 23
पासवान, राहुल (2024). भारत में ‘एक देश एक चुनाव' की मुद्दे: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. International Journal of Basic & Applied Science Research (IJBASR), 11 (3), 34-41