a भरथीपुर, बलिगाँव, चन्दनपट्टी, वैशाली
Received: 10-06-2023, Revised: 15-07-2023, Accepted: 29-08-2023, Available online: 30-11-2023
भारत एक बहुधार्मिक एवं बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है, जहाँ विभिन्न समुदायों के मध्य सामाजिक एवं आर्थिक असमानताएँ विद्यमान हैं। मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय देश की एक बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, किन्तु शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, आवास एवं सामाजिक अवसरों के क्षेत्र में यह समुदाय अपेक्षाकृत पिछड़ा हुआ पाया जाता है। प्रस्तुत शोध पत्र वैशाली जिला के पातेपुर प्रखंड में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक बहिष्करण एवं जीवन स्तर संबंधी समस्याओं का समाजशास्त्रीय अध्ययन प्रस्तुत करता है। अध्ययन में प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों प्रकार के आँकड़ों का उपयोग किया गया है। 200 उत्तरदाताओं से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह पाया गया कि बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा सामाजिक भेदभाव इस समुदाय के प्रमुख मुद्दे हैं। शोध में यह भी स्पष्ट हुआ कि सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं पहुँच सीमित होने के कारण समुदाय का समग्र विकास प्रभावित हो रहा है। अध्ययन सामाजिक समावेशन, शिक्षा विस्तार तथा आर्थिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल देता है।
Keywords: मुस्लिम अल्पसंख्यक, सामाजिक बहिष्करण, जीवन स्तर, गरीबी
Abstract views: 50
/
PDF downloads: 49
, मो0 हबीब (2023). मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय में सामाजिक बहिष्करण एवं जीवन स्तर की समस्याएँः वैशाली जिला के पातेपुर प्रखंड पर आधारित एक समाजशास्त्रीय . International Journal of Basic & Applied Science Research (IJBASR), 10 (3), 20-26